Wazirx Crypto Exchange निष्कर्ष
अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में नये हैं तो आप Wazirx से शुरुआत कर सकते हैं। यहाँ शुरुआत के लिए अच्छा एक्सचेंज है Wazirx पर आप आसानी से खरीद बेच सकते है। यहाँ पर आपको liquidity भी अच्छा मिल जायेगा। अगर आप और अधिक सुविधा वाले भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज खोज रहें तो आप CoinDCX की तरफ जा सकते है।
-
Trading Experience9
-
UI & Design9
-
Features8
-
Trading Fees8.5
-
Crypto Withdrawal Fees8
Wazirx भारत का केन्द्रित क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज है। जिसे मार्च 2018 में लांच किया गया था। Wazirx Crypto Exchange जब से अस्तित्व में आया है तब से बहुत ही तेजी से बढ़ता जा रहा है यह एक्सचेंज अभी भारत का सबसे बड़ें क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज में से एक है।
Wazirx एक्सचेंज मार्च 2019 में इसने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के उपयोगकर्ताओं के लिए अपने क्रिप्टो एक्सचेंज के दरवाजे खोल दिए थे। इसके बाद नवम्बर के महीने में, इसे Binance Exchange द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था।
WRX टोकन का संछिप्त में विवरण
Wazirx का अपना खुद का टोकन भी है जो WRX नाम से जाना जाता है। WRX टोकन Wazirx एक्सचेंज का यूटिलिटी टोकन है। WRX टोकन Binance ब्लॉकचेन पर आधारित है। इसकी कुल Supply 100 करोड़ है। टोकन धारकों को ट्रेडिंग एक्सचेंज पर विभिन्न लाभों से पुरस्कृत किया जाता है जैसे ट्रेडिंग शुल्क छूट, WRX व्यापार माइनिंग, टोकन एयरड्रॉप, ट्रेडिंग शुल्क, और बहुत कुछ।
आज हम Wazirx review में इस कंपनी के प्रमुख सेवाओं, कमियों, विशेषताओ और ट्रेडिंग से जुड़ें मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इससे आपको Wazirx एक्सचेंज पर ट्रेड शुरु करने में आसानी होगी।
आधिकारिक वेबसाइट | https://wazirx.com |
मुख्यालय | मुंबई |
संस्थापक | निश्चल शेट्टी |
स्थापित | 2018 |
एक्सचेंज का अपना टोकन | WRX |
कुल टोकन / सूचीबद्ध जोड़ी | 234 / 403 |
समर्थित फिएट मुद्राएं | 8 |
ट्रेडिंग शुल्क | Buy 0.2% / Sell 0.2% |
BTC निकासी शुल्क | 0.0006 BTC |
व्यापार मंच | Mobile / PC / Web |
ग्राहक सहायता | https://support.wazirx.com/hc/en-us |
संस्थापक और टीम | Founders & Team

Nischal Shetty
Founder & CEO
निश्चल सेट्टी एक सॉफ्टवेर developer हैं, ये Crowdfire – (Social Media Management) के भी संस्थापक हैं। अभी एक नए प्रोजेक्ट Shardeum Blockchain पर काम कर रहें हैं।

Siddharth Menon
Co-Founder & COO
सिद्धार्थ मेनन Crowdfire और Wazirx के शह-संस्थापक हैं।

Sameer Mhatre
Co-Founder & CTO
Wazirx में Tech – Related Products के प्रमुख हैं। एक Full-Stack Developer और Designer हैं।
ट्रेडिंग के विकल्प | Trading Options
Wazirx पर ज्यादा ट्रेडिंग विकल्प नहीं हैं। आपके पास यहाँ पर आप सिर्फ Spot में ही ट्रेडिंग कर सकते हैं। यहाँ पर Future ट्रेडिंग या Option का विकल्प नहीं मिलेगा।
Wazirx Exchange में आपको Spot ट्रेडिंग में बहुत ही अच्छे कॉइन हैं जैसे Bitcoin, Ethereum, Shiba Inu, Ripple, Solana, Polkadot और भी बहुत सारे कॉइन।
ट्रेडिंग कि विशेषताएँ | Trading Features
Wazirx पर ट्रेड करने के लिए आपके पास दो विकल्प रहते है।
- Limit
- Stop Limit
Limit Order – जिसमे आप आपका आर्डर किसी मूल्य पर निर्धारित करके लगाते हैं। जब वो कॉइन उस निर्धारित मूल्य पर आता है तो आपका आर्डर सफलतापूर्वक निष्पादित हो जाता है और आपके रुपये के बदले आपको वो कॉइन मिल जाता है।
Stop-Limit Order – इसमे भी वही होता है जो Limit Order में होता है लेकिन यहाँ Stop Price भी पूछा जाता है इसे आप stop-loss भी कह सकते हैं। Stop Loss आपको बहुत बड़े हानि से बचाने में सहायक है।
उदहारण – मान लीजिये आपने Bitcoin को आपने 18 लाख में ख़रीदा और Bitcoin 18 लाख से गिर कर 12 लाख पर आ गया तो इसमें आपको सीधा सीधा 6 लाख का नुकसान होता। और वही आपने Stop Limit वाला आर्डर लगाया होता जिसका Stop Loss आपने 17 लाख रखा होता हो आपका सौदा 17 लाख पर ही सिस्टम द्वारा काट दिया जाता और बड़े नुकसान से बच जाते।
Wazirx Exchange की अन्य विशेषताए
Smart Token Fund
Smart Token Fund (STF) एक बहुत शानदार तरीका है अपने पैसे को बढ़ाने के लिए। ये STF उनके लिए अच्छा है जो खुद ट्रेड नहीं करना चाहते। STF mutual fund के जैसे ही काम करता है। इन टोकन को खरीदने से पहले अच्छे से जांच परताल करें क्यूंकि इस में आपको नुकसान कि ज्यादा संभावना है।
हम बहुत ही जल्दी Smart Token Fund के ऊपर विस्तार से लेख लाने वाले हैं।
NFT Marketplace
Wazirx का एक अपना NFT Marketplace भी है। जहाँ आप अपने डिजिटल कलाकृतियों को दूसरे लोगो को बेच कर पैसे कम सकते हैं। ये marketplace अभी binance smart chain पर काम करती है। इस marketplace पर आपको खरीदने बेचने के लिए Trust Wallet या Metamask wallet कि जरुरत होगी और उसक पर आपको binance smart chain blockchain connect करना पड़ेगा। उसके बाद ही यहाँ अपना कलाकृति खरीद और बेच सकते हैं।
ट्रेडिंग और निकासी शुल्क | Trading & Withdrawal Fees
Wazirx पर 02% सीधा शुल्क खरीदने और 0.2% शुल्क बेचने पर लगता है। ऐसे बहुत सारे एक्सचेंज है जहा ट्रेडिंग शुल्क WazirX के मुकाबले बहुत ही कम है। अगर आप WRX टोकन का का इस्तेमाल लेनदेन का शुल्क देने के लिए करते हैं तो आपको 50% तक की छूट मिलेगा।

स्मार्ट टोकन फण्ड (STF) बाजार में अगर आप ट्रेडिंग करते हैं तो आपको लाभ का 25% शुल्क देना पड़ेगा।
हर क्रिप्टोकॉइन का निकासी शुल्क अलग अलग होगा है। जैसे बिटकॉइन का औसत निकासी शुल्क 0.0006 BTC है। निकासी शुल्क कि अधिक जानकारी के लिए निचे दिए लिंक को खोलें.
जमा करने का तरीका | Deposit Method
Wazirx पर पैसे डालना बहुत आसान है। यहाँ पर आप बहुत सारे विकल्प के जरिये अपना पैसा WazirX पर जमा कर सकते हैं। निचे देखें
- Net Banking (जो फिलहाल के लिए बंद है)
- P2P
P2P जिसे Peer-to-Peer भी कहते हैं। यहाँ पर आप UPI, PhonePe और PayTm के जरिये USDT खरीद सकते है।
- Indian Rupee (INR)
- Indonesia Rupee (IDR)
- Euro (EUR)
- Russian Rouble (RUB)
- Saudi Riyal (SAR)
- Ukrainian Hryvnia (UAH)
- Nigerian Naira (NGN)
- Turkish Lira (TRY)
भारत में केवल भारतीय मुद्रा के बदले USDT ही खरीद सकते हैं। यहाँ आप न्यूनतम 14.5 USDT की खरीद और बिक्री कर सकते हैं। आप अधिकतक 2000 USDT ही जमा कर सकते है। Wazirx पर अधिक्तम निकासी के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
ट्रेडिंग नकदी | Trading Liquidity
Wazirx पर 24 घंटे में 16,254,043 डॉलर का ट्रेड होता है। इस से ये पता चलता है एक्सचेंज पर ख़रीद बिक्री अच्छे मात्रा में होता है। लेकिन इनका ट्रेडिंग Volume पहले के मुकाबले बहुत ही ज्यादा कम हुआ है। ये सरकार द्वारा लगाये गए बहुत भारी क्रिप्टो टैक्स और TDS की वजह से हुआ है। सरकार का क्रिप्टो के प्रति ख़राब नजरिये की वजह से आम आदमी के साथ-साथ एक्सचेंजों और सरकार को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
क्रिप्टो टैक्स की अधिक जानकारी के लिए हमारे द्वारा लिखे लेख को पढ़ें।
ट्रेडिंग के लिए सुरक्षित | Safe for Trading
भारत में Wazirx Crypto Exchange बहुत ही भरोसेमंद है। इस एक्सचेंज पर आप बिना KYC के ट्रेडिंग नहीं कर सकते। KYC के बाद उपयोग्कर्ता को पैसे को जमा करने से पहले एक सेल्फी और बैंक खाता कि जानकारी देना अनिवार्य है। उसके बाद है आपका पैसे जमा हो पायेगा और आप ट्रेडिंग कर पाएंगे।
Wazirx हैकिंग से अपने उपयोग्कर्ताओ के पूंजी को बचाने के लिए 95% पूंजी Offline जमा कर के रखते है। Wazirx सारे लेनदेन की प्रकिया में उच्च स्तर के एन्क्रिप्शन का प्रयोग करते हैं। और नियमित रूप से सुरक्षा कि जांच करते हैं। Wazirx का मोबाइल ऐप भी पूरी तरह से सुरक्षित है। यहाँ आप google Authenticator का इस्तेमाल कर सकते है।
वज़ीरएक्स मानक एन्क्रिप्शन के साथ लेनदेन को सुरक्षित करता है। खाता सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाता है। और सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से किए जाते हैं। वज़ीरएक्स मोबाइल ऐप भी पूरी तरह से सुरक्षित है। और सभी लेन-देन Google प्रमाणक सत्यापन शील्ड द्वारा सुरक्षित हैं।
Wazirx कि ख़ासियत और ख़ामिया | Pros and Cons
ख़ासियत
- इस्तेमाल में बहुत आसन है।
- यहाँ आपको मोबाइल और कंप्यूटर के लिए ऐप मिलता है।
- Live Chat, Email और Call सहायता दिया जाता है।
- स्वचालित P2P की सुविधा
- Smart Token Fund की सुविधा
- बहुत सारे क्रिप्टो उपलब्ध है।
ख़ामिया
- Future और Margin ट्रेडिंग कि सुविधा नहीं है।
- Staking और Lending कि सुविधा भी नहीं है।
- मार्किट क्रैश और ज्यादा volume पर एक्सचेंज काम नहीं करता है।
- Market Order और Take Profit की सुविधा नहीं है।
3 Comments
Pingback: CoinDCX Review in Hindi 2022 | CoinDCX कि हिंदी में समीक्षा
Pingback: Bybit Review in Hindi 2022 | क्या Bybit एक्सचेंज सुरक्षित है
Pingback: Mexc exchange Review in Hindi 2022 | Pro & Cons, Security